नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार आक्रामक तेज गेंदबाज श्रीसंत पर से स्पॉट फिक्सिंग का दाग समाप्त हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके ऊपर से लगा लाइफ टाइम बैन हटा दिया है। 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप की वजह से उन पर बीसीसीआइ ने बैन लगा रखा था। इस बीच 35 साल के क्रिकेटर फिल्म जगत में भी अपनी अच्छी साख बना चुका है और उन्हें धड़ाधड़ फिल्में मिल रही है, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं हैं। अब उनकी तमन्ना कई ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम रखने वाले दिग्गज हॉलीवुड निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ काम करने की है।
फिल्म कैबरे से शुरू किया बॉलीवुड करियर
बता दें कि फिल्म कैबरे के जरिये उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा है। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अपोजिट रिचा चड्ढा ने काम किया है। वह दक्षिण की फिल्मों में काम कर रहे हैं। उनकी दक्षिण की एक फिल्म 'केम्पेगॉडा-2' इसी महीने रिलीज होने की उम्मीद है। इसके अलावा वह एक कन्नड़, एक मराठी और दो बॉलीवुड फिल्में साइन कर चुके हैं। अब उनकी इच्छा हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ काम करने की है। यह खुलासा उन्होंने बिग बॉस से निकलने के बाद जताई थी। उन्होंने कहा था कि उनकी इच्छा अब स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ काम करने की है।
न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में लेंगे दाखिला
करीब आधा दर्जन फिल्में साइन कर चुके इस क्रिकेटर ने कहा कि वह हॉलीवुड में जाने का अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में दाखिला लेंगे। इसके अलावा उनकी रुचि नेटफ्लिक्स या अमेजन पर अंग्रेजी भाषा की सीरीज में भी अभिनय करने की है।





No comments:
Post a Comment