सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान से निकलकर वन्यजीवों के बाहर निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को रणथम्भौर अभयारण्य की सीमा से सटे देवपुरा बांध के पास एक युवक पर एक बाघ ने हमला कर दिया। इससे युवक के हाथ व सिर के पास चोटे आई हैं। घायल युवक बलवन निवासी शंभूनाथ का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
बकरी चराने गया था युवक : घायल य़ुवक ने बताया कि युवक बकरी चराने जा रहा था कि तभी उसपर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ उसपर हमला कर दूसरी ओर चला गया। हालांकि वन विभाग बाघ के हमले से इनकार कर रहा है।
टी-62 का रहता है मूवमेंट : वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिस क्षेत्र में युवक पर हमला हुआ है। उस क्षेत्र में टी-62 का मूवमेंट रहता है।
हमला नहीं आत्मरक्षा में किया हमला : वन अधिकारियों ने बताया कि युवक को बाघ ने ही घायल किया है। युवक बकरी चराने जंगल में जा रहा था। ऐसे में वह अचानक बाघ के सामने आ गया। ऐसे में बाघ ने युवक को पंजे से दूर किया है। ऐसे में युवक घायल हो गया।
विधायक पहुंचे जिला अस्पताल : घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक दानिश अबरार भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल से मिलकर उसकी कुशलक्षेम पूछी। इस अवसर पर विधायक ने चिकित्सकों को घायल को उचित उपचार करने के निर्देश दिए।





No comments:
Post a Comment