अजमेर।
राजस्थान में अब जल्द ही मिलावटखोरों के धंधे पर लगाम लगने वाली है। सरकार प्रदेश में मिलावटखोरों को लेकर सख्त कानून लाने जा रही है। चिकित्सा एवं जनसम्पर्क मंत्री Dr. Raghu Sharma ने शुक्रवार को अजमेर जिले के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में 16 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया इस दौरान उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी मानवता के विरूद्व अपराध है। राजस्थान मिलावटखोरी को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रतिवर्ष 20 हजार से अधिक कैंसर के मरीज सामने आ रहे है। ऎसे ही अन्य गम्भीर बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। इसकी जड़ में मिलावटखोरी भी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार मिलावट करने वालों के खिलाफ सीधा युद्ध छेड़ने जा रही है।
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राजस्थान राईट टू हैल्थ कानून भी लागू करने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। हमने चुनाव घोषणा पत्र में जो वादे किए थे वे सब पूरे किए जाएंगे।
राज्य सरकार अजमेर को चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर काम करेगी। संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पर सालाना 20 लाख से अधिक मरीजों के O.P.D का भार है। इसे कम करने के लिए अजमेर शहर में दोनो शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सैटेलाईट अस्पताल को मजबूत किया जाएगा। इन अस्पतालों में सभी आधुनिकतम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसी तरह केकड़ी, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, पुष्कर, बिजयनगर एवं अन्य अस्पतालों में आधुनिकतम सुविधाएं एवं चिकित्सक उपलब्ध कराएं जाएंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और विकास किया जा रहा है। निजी क्षेत्र में भी चिकित्सा सुविधाएं बढ़ रही है। राज्य सरकार ने प्राइवेट अस्पतालो को पाबंद किया है कि वे मनमानी नहीं करेंगे।





No comments:
Post a Comment