Breaking News
recent

स्नेह मिलन में एकजुटता पर जोर

स्नेह मिलन में एकजुटता पर जोर
नवलगढ़. पूर्व सैनिक कल्याण समिति नवलगढ की मासिक बैठक व होली स्नेह मिलन समारोह कस्बे के पंचायत समिति सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर जयराम सिंह थे। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष केप्टन दीप सिंह शेखावत ने की। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर शुभकामनाएं दी। उपाध्यक्ष सू. मेजर मामचंद दूत ने निर्माणाधीन सैनिक भवन के आय-व्यय व प्रगति रिपोर्ट पेश की। कोषाध्यक्ष सू.मे. भंवर सिंह बुगाला ने आय व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक के दौरान अभी हाल ही में रिटायर होकर आए सूबेदार धन्नाराम व सूबेदार कुड़ीलाल का माला व साफा पहनाकर स्वागत कर समिति का सदस्य बनाया गया। बैठक में शामिल लोगों में सूबेदार जुगलसिंह, सूबेदार गुरूदयाल, नायक ताराचंद, सूबेदार रामेश्वर लाल, सूबेदार पोकरमल, सूबेदार राजेन्द्र प्रसाद आर्य, सूबेदार महावीर प्रसाद, सूबेदार ओंकार सिंह, हवलदार रामनिवास खींचड़, हवलदार सुरेश कुमार, नायक मदन लाल, रिसलदार मेजर मूलचंद डूडी, नायब रिसलदार श्रवण कुमार, केप्टन कुरड़ाराम, सूबेदार मेजर सरदार सिंह, सूबेदार सियाराम, सुमेर सिंह सुरजनपुरा, सांवर मल, हरिसिंह पूनियां आदिद मौजूद थे।
त्योहार बढ़ाते हैं भाईचारा-चंदेलिया
चिड़ावा.पिलानी रोड पर विधायक निवास पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। जिसके मुख्य अतिथि विधायक जेपी चंदेलिया थे। विधायक चंदेलिया ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारा बढ़ाते हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास में आमजन को साथ लेकर चलने की बात कही। संचालन सुभाष भांबू अलीपुर ने किया। इस मौके पर समाजसेवी शीशराम हलवाई, अडूका सरपंच मोहनलाल शर्मा, शीशराम गोस्वामी सेही कलां, मांगेलाल डालमिया की ढाणी, राजेंद्रपालसिंह, कोच सुरेश झाझडिय़ा, राजेश फोरमैन पिलानी, संदीप धत्तरवाल, बंटी नौवाल, महेंद्र कुल्हार, हनुमान सैनी, सुरेश भूकर, अनिल रणवां, सुरेंद्र सैनी आदि मौजूद थे।
राजपूत समाज का होली स्नेह मिलन आज
पिलानी. राजपूत समाज का होली स्नेह मिलन रविवार की शाम को होगा। समाज के नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि होली स्नेह मिलन रविवार अपराह्न तीन बजे राजपूत छात्रावास में होगा। इसी प्रकार धानका समाज की ओर से होली स्नेह मिलन रविवार को चिड़ावा में होगा। समाज के जिला अध्यक्ष रोहिताश कुमार धानका ने बताया का स्नेह मिलन कार्यक्रम रविवार को चिड़ावा के डबाला मोहल्ले में होगा।
होली स्नेह मिलन आज
नवलगढ़. राजपूत समाज नवलगढ़ का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को दोपहर साढ़े 12 बजे से परसरामपुरा में भंवर सिंह की कोटड़ी में मनाया जाएगा। यह जानकारी केप्टन दीप सिंह शेखावत ने दी।
मलसीसर में सर्व समाज होली स्नेह मिलन 25 को
मलसीसर. कस्बे में सर्व समाज एवं निजी शिक्षण संस्थान संघ के तत्वावधान में सर्व समाज का होली स्नेह मिलन समारोह 25 मार्च को अम्बिका टीटी कॉलेज में सुबह 9 बजे होगा।

समाज की दिशा व दशा पर चिन्तन
पचलंगी. इलाके के गंाव बाघोली में राप्रावि खानेड़ी में स्थित भैरूजी मंदिर परिसर में शुक्रवार को सैनी समाज के अध्यक्ष लीलाधर सैनी की अध्यक्षता में सैनी समाज का होली स्नेह मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम में उदयपुरवाटी बार संघ के अध्यक्ष व एडवोकेट जतन किशोर सैनी, पूर्व सरपंच छाजूराम सैनी, किशन लाल सैनी, पूर्व सरपंच फूलचन्द सैनी, मेघराज सैनी, सीताराम सैनी, सरदाराम सेनी, विक्रम सैनी आदि ने संबोधित करते हुए समाज की दिशा व दशा पर चिन्तन किया।

jhunjhunu news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.