Breaking News
recent

दो जनों की हादसों में मौत

नीमकाथाना. शकर के भूदोली रोड पर स्थित अपने मकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई विजय शर्मा ने रिपोर्ट दी है कि उसका भाई राहिताश शर्मा शुक्रवार देर रात को प्लॉट में गाड़ी खड़ी करने गया था। देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजन प्लॉट पर पहुंच गए। परिजनों ने गेट खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आने से उनको कुछ अनहोनी होने की संभावना लगी। परिजन जैसे तैसे गेट को खोलकर अंदर पहुंचे तो युवक कमरे की छत पर लगी कुंडी से झूल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
नीमकाथाना. रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात को ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुआ युवक देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को जीआरपी पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार खेतड़ी वालो की ढाणी, झुंझुनूं निवासी मृतक कैलास चंद गुर्जर मानसिक बीमार था। वह गांव से नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर आ गया। इसी दौरान रात को जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आ जाने से वह गंभीर घायल हो गया। जीआरपी पुलिस ने घायल को राजकीय कपिल अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसने देर रात को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल में बुला लिया।
सडक़ हादसे में युवक की जयपुर में मौत
नांगल (नाथूसर). ग्राम नांगल के मूल निवासी युवक सुभाष अग्रवाल की शनिवार सुबह जयपुर में सडक़ हादसे में मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई विनोद कुमार ने बताया कि सुभाष शनिवार सुबह जयपुर स्थित अपने घर से बाइक लेकर निकले थे। इसके दो घंटे बाद परिजनो को सूचना मिली कि सुभाष का एक्सीडेंट हो गया है सवाईमान सिंह अस्पताल में भर्ती है। परिजन अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक की बाइक मालवीय नगर इलाके में मिल गई किन्तु दुघर्टना कैसे हुई इसका पता अभी तक नही चल पाया। मृतक सुभाष राजकीय स्कूल जालसू में प्रिंसिपल था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.