Breaking News
recent

पंचायतराज विभाग की जानकारी दी

बाटोदा. राजीव गांधी सेवा केंद्र पर शुक्रवार को पंचायती राज विभाग के वार्ड पंच एवं सामुदायिक प्रेरकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के वार्ड पंच एवं सामुदायिक प्रेरक उपस्थित थे। वार्ड पंचों एवं प्रेरकों को विभागीय अधिकारियों द्वारा पंचायत राज विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मतदान का महत्व समझाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह भी किया गया। इस मौके पर बामनवास पंचायत समिति के विकास अधिकारी उदय सिंह मीणा, सहायक अभियंत, बीएलओ, ग्राम पंचायत के वार्ड पंच, सामुदायिक प्रेरक ग्राम विकास अधिकारी बनवारी लाल मित्तल पंचायत सचिव विश्राम गुर्जर सरपंच मोनिका मीणा सहित कई लोग मौजूद थे।

ईवीएम एवं वीवीपेट का हुआ रेन्डमाइजेशन
सवाईमाधोपुर. जिला कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसपी सिंह तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र लोढ़ा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोकसभा आम चुनाव के लिए इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपेट का प्रथम रेन्डमाईजेशन(अनिश्चित अलोटमेंट) हुआ। इस दौरान जिला मुख्यालय पर स्थित वेयर हाउस में संग्रहित ईवीएम एवं वीवीपेट का विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार आवंटन किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.