Breaking News
recent

नहीं सुलझी गुत्थी, थाने के बाहर चस्पाए पोस्टर

 

भीलवाड़ा. एक करोड़ की उधारी वसूलने के लिए बिल्डर शिवदत्त शर्मा के अपहरण की गुत्थी सोमवार को भी नहीं सुलझ पाई। सुभाषनगर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं का पता लगाने के लिए पोस्टर बनवाया। उसे हर थाने के बाहर चस्पा कराया है। उसे प्रदेश के अन्य थानों को भी भेजा है। पुलिस को अभी तक एेसा कोई सुराग नहीं लगा है कि जिससे अपहरणकर्ताओं तक पहुंचा जा सकें।
थानाप्रभारी अजयकांत ने बताया कि शिवदत्त के मोबाइल की कॉल डिटेल से कुछ खास हाथ नहीं लगा है। शिवदत्त से लेन देन करने वालों से पूछताछ की जा रही है। उधर, शिवदत्त के नहीं मिलने से पत्नी और अन्य परिजन परेशान हैं। मालूम हो, पथिकनगर के श्रीनाथ रजिडेंसी निवासी शिवदत्त गुरुवार शाम मित्र से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे। उसके बाद सम्पर्क नहीं हो पाया। उनकी पत्नी के मोबाइल पर किसी ने शिवदत्त के मोबाइल से मैसेज कर बकाया एक करोड़ के लिए अपहरण करने की बात लिखी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.