Breaking News
recent

भाजपा व कांगे्रस के कुछ नेताओं ने पैसे देकर कराया मेरे ऊपर हमला

भवानीमंडी. मैं या मेरे परिवार के सदस्य दोबारा पालिका अध्यक्ष नहीं बन जाए। इसके चलते मुझ से रंजिश रखने वाले भाजपा व कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उन पर जानलेवा हमला करवाया है। यह बात भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने बातचीत में पत्रिका संवाददाता को कही। उन्होंने बताया कि मेरे ऊपर करीब १८ वर्ष पहले भी चाकूओं से जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने हमलावरों द्वारा बताए गए भाजपा व कांग्रेस नेताओं के नाम दबा दिए थे। दो दिन पूर्व भी मेरे ऊपर फायरिंग हुई। हमलावर को रुपए दिए गए हैं। यह हमलावर कई माह से मेरी रैकी कर रहे थे। अभी भी नेताओं व पुलिस को पता है कि मेरे ऊपर किसने हमला करवाया है, लेकिन पुलिस उनको संरक्षण देने में लगी है।
मुख्य आरोपी अभी पकड़ से दूर
भवानीमंडी. प्रकरण में पुलिस दो दिन बाद भी मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच सकी। एक आरोपी भवानीमंडी जवाहर कालोनी निवासी मोटू जायसवाल नामजद है। जबकि दो अन्य का पता नहीं चल सका। वहीं सीआई महेन्द्र मीणा ने बताया कि पुलिस मुख्य आरोपी सहित अन्य को सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसके लिए आधा दर्जन से अधिक पुलिस टीम हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
आंखों में मंजर तैरते ही छूट जाती है कंपकंपी
झालावाड़ ञ्च पत्रिका. जिले के भवानी मंडी में अपनी नवजात बच्ची की तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती करा कर बाहर सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे नंद किशोर के शरीर पर जब फायरिंग में छर्रे लग तो उसे अचानक तेज पीड़ा का अहसास हुआ और लगा की पटाखा फूट कर उस पर गिर गया है। लेकिन दूसरे ही पल जब उसने नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामलाल को खून से लथपथ भागते व गोली मार देने की बात कहते हुए देखा तब उसे महसूस हुआ कि वह भी फायरिंग की चपेट में आ गया है वह तुरंत नीचे गिर पड़ा।
जिले के भवानीमंडी में शनिवार रात एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी थी। इस दौरान जिले के आंवलीकला निवासी नंद किशोर मेहर भी इसकी चपेट में आ गया था। राजकीय एसआरजी चिकित्सालय में फायरिंग में घायल हुए भुवनेश व तुफान सिंह की रविवार सुबह अस्पताल से छुट्टी कर दी गई वहीं नंद किशोर भर्ती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.