Breaking News
recent

अलवर से बागी हुए पूर्व केबिनेट मंत्री भडाना और पूर्व यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत की हो सकती है वापसी, अमित शाह करेंगे फैसला


अलवर. भाजपा में बागियों की वापसी को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री और लोकसभा प्रभारी प्रकाश जावडक़र ने विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बागी नेताओं की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सौंपी है। बागियों को वापस लेना है या नहीं, किस शर्त पर वापस लेना है, यह अब अमित शाह पर निर्भर करता है। प्रकाश जवाडेकर ने प्रदेश के २५ बागी नेताओं की लिस्ट अमित शाह को सौंपी है। इस लिस्ट में अलवर से २ नाम हैं। पहला पूर्व केबिनेट मंत्री हेमसिंह भडाना और दूसरा नाम पूर्व यूआइटी चेयरमैन देवी सिंह शेखावत का है।
हालांकि प्रदेश नेतृत्व १२ से १५ बागी नेताओं को ही वापस पार्टी में लेना चाहता है, वहीं शीर्ष नेतृत्व इस पर सहमति नहीं जता रहा। शीर्ष नेतृत्व का कहना है कि या तो सभी बागी नेताओं की वापसी होगी, या फिर किसी की भी वापसी नहीं कराई जाएगी। वहीं उन्हें वापस पार्टी में लिया जा रहा है, लेकिन उन्हें चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा।

अलवर से शेखावत और भडाना हुए थे बागी

विधानसभा चुनाव में टिकट कटने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री हेमसिंह भडाना और पूर्व यूआईटी चेयरमैन देवी सिंह शेखावत ने पार्टी से बगावत की थी। निर्दलीय चुनाव लडऩे पर भी इन्होंने विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। अब पार्टी इन नेताओं को वापस शामिल करने पर चर्चा कर रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.