Breaking News
recent

छात्रा ने परीक्षा के डिप्रेशन के कारण की आत्महत्या

-पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
अनूपगढ़.

तहसील क्षेत्र के गांव 16 ए निवासी छात्रा ने परीक्षा के डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष में पढऩे वाली एक छात्रा ने मंगलवार को घर के एक कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। पुलिस उपनिरीक्षक शिवनारायण ने बताया कि मृतका के परिजनों के अनुसार जब छात्रा ने फांसी लगााई तो घर पर मृतका की दादी के अलावा कोई नही था।

छात्रा के फांसी लगाने की सूचना परिजनों को मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। छात्रा के पिता अमनदीप ङ्क्षसह ने मर्ग दर्ज करवाई है। इसमें कहा गया है कि वह वह सुबह प्रतिदिन की तरह दुकान पर चला गया। घर पर उसकी बेटी के अलावा सिर्फ उसकी मां थी। उन्होने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है,और परीक्षा के चलते वह डिप्रेशन में थी। इस वजह से उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शरू कर दी है। मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.