Breaking News
recent

मिशन शक्ति की घोषणा पर ममता का पीएम मोदी पर तंज, कहा- राजनीतिक फायदा लेने के लिए एक और नौटंकी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मिशन शक्ति की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा पर निशाना साधा। मीडिया से बात करते हुए ममता ने कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले राजनीतिक फायदा लेने के लिए यह एक और नौटंकी है। उन्होंने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया।

यह भी पढ़ें-वैज्ञानिकों की सफलता पर देश को गर्व, DRDO ने दुनिया को बताया हम भी कुछ कम नहीं: पीएम मोदी

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि अपनी एक्सपायरी डेट बीत जाने के बाद भी सरकार को इस मिशन की घोषणा की कोई जल्दबाजी नहीं थी। लेकिन चुनाव से पहले ऐसी घोषणा करना यह बीजेपी की डूबती नैया बचाने वाले ऑक्सीजन की तरह है। उन्होंने कहा कि वह इस लेकर चुनाव आयोग में शिकायत करेंगी।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए खुलासा किया कि भारत ने आज लो अर्थ ऑर्बिट में घूम रहे एक लाइव सैटेलाइट को दूसरे सैटेलाइट के जरिए एंटी सैटेलाइट मिसाइल से मार गिराया। पीएम ने कहा कि आज भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज कर लिया है। अब तक तीन देशों अमरीका,रूस और चीन को ही ऐसी उपलब्धि हासिल है। इस सूची में अब भारत का नाम भी शामिल हो गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.