सुजानगढ़. भाजपा पार्षदों ने सोमवार को एसडीएम को कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर हाई मास्ट लाइट का बंद पड़ा काम शुरू करवाने की मांग की। ज्ञापन में लिखा गया कि हनुमान धोरा के भारत माता चौक पर हाई मास्क लगाने का काम राजनीति वश अधरझूल में छोड़ दिया गया है। परिषद की 10 फरवरी 18 की बैठक में सर्वसम्मति से पारित ये हाई मास्क लाइट लगाने का काम फिलहाल बंद पड़ा है। इस पर चार लाख 14 हजार रुपए की लागत आएगी। जल्दी ही काम शुरूनहीं करवाया गया तो अंदोलन किया जाएगा। बाद में नगरपरिषद के सामने नारेबाजी कर आयुक्त को भी ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में नेता प्रतिपक्ष बुद्धिप्रकाश सोनी, पार्षद पवन माहेश्वरी, तनसुख प्रजापत, संगीता, सोनिया, संजु दाधीच, गणेश मंडावरिया, सुनीता चौधरी, राम निवास गुर्जर व शेरसिंह भाटी आदि शामिल थे। इस दौरान लोगों ने नारे लगाकर प्रदर्शन भी किया और मांग का निस्तारण करने की बात कही।उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र की बड़ी समस्या है।





No comments:
Post a Comment