Breaking News
recent

यातायात सुधार के लिए सड़क पर उतरी पुलिस

झालरापाटन. पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए लोगों को समझाया और नही माननें पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
राजस्थान पत्रिका में गुरुवार को प्रकाशित 'आधी सड़क पर बाइक, आधी पर ठेलेÓसमाचार प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन बरसों से अव्यवस्थित यातायात की परेशानी झेल रहे लोगों को इससे राहत दिलाने के लिए सुध लेते हुए सड़क पर उतरा और लोगों को समझाया।
शहर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद, उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह, यातायात प्रभारी धनसिंह, नगर आरक्षक सीताराम, महेन्द्र ङ्क्षसह की अगुवाई में तीन दर्जन से भी अधिक पुलिसकर्मियों ने बस स्टैण्ड से लेकर गिन्दौर दरवाजा, गिन्दौर दरवाजा से पीपली बाजार, चौपडिय़ा बाजार होते हुए सूर्य मंदिर क्षेत्र तक सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों, सड़क पर बैठने वाले दुकानदारों, खाद्य पदार्थ व फल सब्जी बेचने वालों के साथ ही आम रास्ते पर बाइक खड़े करने वाले वाहन चालकों को यातायात के नियम समझाते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। थाना प्रभारी ने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर पुलिस का यह पहला कदम है, चेतावनी के माध्यम से समझा रहे हैं, कार्रवाई जारी रहेगी। इसकी अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और चालान व सामान जप्त किए जाएंगे।
चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए बैठक
सुनेल. क्षेत्र के राजीव गंाधी सेवा केन्द्र गादिया में गुरुवार को पुलिस उपअधीक्षक वृद्धिचंद गुर्जर की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए बैठक हुई। थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह शेखावत ने ग्रामीणों को कानून की जानकारी दी। इसी के साथ ग्रामीणों की समस्या भी सुनी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.