Breaking News
recent

घर के सामने ट्रांसफार्मर लगाने से परेशान किसान ने खाया जहरीला पदार्थ, भर्ती

सोयतकलां ञ्च पत्रिका. देहरिया गांव में डीपी लगाने के विवाद को लेकर किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। किसान को गंभीर अवस्था में उनके परिजन सुसनेर अस्पताल लेकर गए।
ग्रामीणों ने बताया कि घर के सामने डीपी लगाने से नाराज रामसुरज पाटीदार ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। सूरज के भाई कन्हैयालाल ने बताया कि गांव में केबलीकरण का कार्य 2 सालों से चल रहा है, भाई सूरज और मोहल्लेवासियों ने विद्युत मंडल कार्यालय में सुपरवाइजर को 14 सितंबर 2016 और 29 जनवरी 2019 को सार्वजनिक चौराहे के समीप डीपी नहीं लगाने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन पीडि़त लोगों की बात नहीं सुनी। जहां डीपी लगाई जा रही है उसके पास हैडपंप और उप स्वास्थ्य केंद्र है। आम रास्ते पर राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है इसके समीप सूरज का मकान भी है। इसलिए लोगों ने डीपी को अन्यत्र सरकारी जमीन में लगाने के लिए आवेदन दिया था। अगर डीपी यहां लग जाती है तो हमेशा खतरा रहेगा। वहीं सुपरवाइजर हिमांशु आहाके ने बताया कि जहां डीपी लगाई जा रही है वह शासकीय जमीन है। किसान वहां डीपी लगाने के लिए मना कर और शासकीय कार्य में बाधा डाल रहा था। इसकी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.