Breaking News
recent

कार्यभार संभालते ही एसपी बोले- कानून का उल्लंघन करने वाले नहीं बख्शे जाएंगे

सिरोही. नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने शुक्रवार शाम पदभार संभाला। मीणा कमाण्डेंट ९वीं बटालियन आरएसी टोंक से स्थानान्तरित होकर आए हैं। पदभार संभालने के बाद उन्होंने एसपी कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन किया। वहीं अधिकारियों से जिले में अपराध व भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिलाएं-बालिकाओं की सुरक्षा के साथ जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस आमजन की मित्र बनकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि चोरी, नकबजनी, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को लेकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास के साथ पुलिस मित्र प्रणाली के तहत काम करेगी। जिससे लोगों का पुलिस में विश्वास बढ़े। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सख्ती से निबटा जाएगा। इस मौके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणसिंह राजपुरोहित, रेवदर डीएसपी वीराराम चौधरी, डीएसपी एससी/एसटी सैल मदनसिंह चौहान आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.