Breaking News
recent

बदलते मौसम ने बढ़ा दिए बीमार...

बाड़मेर. बढ़ती मौसमी बीमारियों के कारण अस्पताल में भीड़ बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की इतनी अधिक संख्या हो रही है कि भीतर खड़े होने की भी जगह नहीं रहती है।

इसलिए मरीज बाहर गैलरी में इंतजार करते हैं। मरीजों का कहना है कि चिकित्सक से जांच करवाने में काफी देर लग रही है। मरीजों की संख्या बहुत अधिक है।

एक बजे बाद निजी लैब में करवाओ जांच

अस्पताल में लैब जांच में नमूने लेने का समय दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। इसके बाद यहां नमूने नहीं लिए जाते हैं। जबकि अस्पताल की ओपीडी दोपहर 3 बजे तक चलती है।

इस दौरान चिकित्सक की ओर से खून आदि की जांच की सलाह पर मरीजों को निशुल्क सुविधा का फायदा नहीं रहा है। मरीजों को मजबूरी में निजी लैब से जांच करवानी पड़ती है।

ये भी पढ़े...
बस उतरते पैर फिसला, युवक घायल

बायतु . बायतु क्षेत्र में माधासर फांटे के पास सोमवार देर रात रोडवेज बस से नीचे उतर रहे एक युवक का पैर फिसल गया। इससे वह गिर कर गंभीर घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बायतु लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया। जानकारी अनुसार घमण्डाराम पुत्र भोमाराम जाट निवासी माधासर जोधपुर से बस में गांव आया था। यहां फांटे पर बस से उतरते समय पैर फिसल गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.