Breaking News
recent

कहासुनी के बाद पत्नी चली गई पीहर, मां ने जब दरवाजा खोला तो होश उड़ गए

सेमारी. कस्बे के सालवी मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति ने घर के पीछे बने कमरे में चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने बताया कि सेमारी निवासी देवीलाल (55) पुत्र भेरा सालवी की एक दिन पूर्व उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी बच्चो को लेकर पीहर चली गई। दोपहर में जब देवीलाल की मां दोली बाई ने दरवाजा खोलकर देखा तो देवीलाल फंदे पर लटका हुआ मिला। इस पर दोली बाई ने इस घटना की पड़ोसियों की सूचना दी गई। हो हल्ला होने पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और झूलते हुए शव को फंदे से उतारा। एएसआई लालचंद की मौजूदगी में पुिलस बल ने शव पोस्टमार्टम कराया। बाद में पुलिस ने मौजूद परिजनों को देवीलाल का शव सौंपा।

रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत
झाड़ोल ञ्च पत्रिका. नाई थाना क्षेत्र के पाबा गांव होकर गुजरते उदयपुर-झाड़ोल मार्ग स्थित लीलवा घाटी मोड़ पर शुक्रवार को रोडवेज बस ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में गंभीर घायल बाइक सवार ने चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। थाना अधिकारी भगवतीलाल पालीवाल ने बताया कि रोडवेज बस पाबा के निकट मोड़ पर बासवारी से उदयपुर जा रहा चन्द्र शेखर (21) पुत्र नानालाल पारगी को रोडवेज ने पीछे से चपेट में ले लिया। लोगों ने दूरभाष पर स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। चिकित्सालय पहुंचने से पहले घायल ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.