आहोर. नया रामा के राउप्रावि में सोमवार को कक्षा आठवीं में अध्ययनरत छात्राों का आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। समारोह में संस्था प्रधान प्रवीणकुमार ने शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत व लगन के साथ अध्ययन कर जीवन में निर्धारित लक्ष्य को अर्जित करें। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगे गमले विद्यालय में भेंट किए।
रंगारंग प्रस्तुति दी
नारणावास. सांथू गांव के स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। समारोह की शुरुआत संस्था प्रधान महेंद्रपाल व अध्यापक जीवाराम परमार ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्प आर्पित कर किया। छात्रों को तिलक लगाकर व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
संस्था प्रधान ने छात्रों को कड़ी मेहनत करने को कहा। गत सत्र में कक्षा एक से आठ तक में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को पारितोषिक दिया गया। बोर्ड के छात्रों को शब्दकोष की पुस्तकें दी गई। मंच संचालन रामाराम ने किया।
बाकरा गांव कस्बे में बालिका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया। आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का फूल मालाओं एवं तिलक लगा कर अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य रमेशकुमार राव, संस्थाप्रधान जबरसिंह बालावत, नागसिंह राजपुरोहित की मौजूदगी रही। अतिथियों ने बच्चों को कड़ी मेहनत से पढऩे की नसीहत दी। इस दौरान जालमपुरा गोलिया व रेबारियों का गोलिया स्कूल के अध्यापक व छात्र मौजूद रहे।
रानीवाड़ा. निकटवर्ती सांकड़ के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चाडारनाड़ी में वार्षिकोत्सव मनाया गया। प्रधानाध्यापक भागीरथ राम साउ ने विद्यार्थियों को प्रगति के पथ पर अग्रसर होने का आशीर्वाद दिया। शिक्षक भागीरथ राम जानी, रमेश चंद्र लोहार, रघुनाथ सारण, पदमाराम, दिनेश कुमार, रायचंदराम, महिपाल जाणी ने विचार व्यक्त किए। छात्र चंद्रप्रकाश कुमारी, जोशना कुमारी व हीना ने अनुभव सुनाए।





No comments:
Post a Comment