Breaking News
recent

विषाक्त चाय पीने से चार बच्चों की तबीयत बिगड़ी

विषाक्त चाय पीने से चार बच्चों की तबीयत बिगड़ी
धौलपुर. मनिया थाना क्षेत्र के खेरली गांव में मंगलवार को विषाक्त चाय पीने से एक ही परिवार के चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों के चक्कर आकर गिरने तथा उल्टी करने से घबराए परिजनों ने मनिया चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से बच्चों को राजकीय सामान्य चिकित्सालय धौलपुर के लिए रैफर कर दिया। जहां अब बच्चों की हालत में सुधार है।
परिजनों ने बताया कि गेहूं में कीटनाशक मारने के लिए रखी जाने वाली दवा की शीशी को बच्चे बाहर से ले आए थे। इस दौरान उन्होंने शीशी को दूध की भगोनी में डाल दिया। बाद मेें परिजनों ने शीशी को तो निकाल कर फेंक दिया और उसी दूध की चाय बना कर बच्चों को पिला दी। इसके कुछ देर बाद ही बच्चों को चक्कर आने लगे और उल्टी शुरू हो गई। इससे घबराए परिजनों ने बच्चों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनिया में भर्ती कराया, जहां स्थिति को देखते हुए रैफर कर दिया। बच्चों में भागीरथ के पुत्र नवीन (2) व सनी (5) तथा सुरेश के कपिल (5) तथा वर्षा (4) शामिल हैं। अब बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.