Breaking News
recent

बेटे की मौत के गम में सेना के जवान ने फंदा लगाया

जोधपुर. दो साल पूर्व सडक़ हादसे में पुत्र की मृत्यु से परेशान सेना के एक लांस नायक ने रस्सी से फंदा बनाकर जान दे दी। रातानाडा थाना पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा।एसआइ सुमन बुन्देला ने बताया कि सेना की यूनिट 56 एपीओ में लांस नायक, पंजाब में रोपड़ जिले के निहांग निवासी जग्गासिंह (54) पुत्र सरदारसिंह रातानाडा सैन्य क्षेत्र में रहता था। उसके साथ रहने वाले जवान ड्यूटी के बाद लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। काफी देर खटखटाने व आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें संदेह हुआ और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सेना पुलिस मौके पर आई और किसी तरह कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे तो जग्गर सिंह रस्सी के फंदे पर लटका नजर आया। बाद में रातानाडा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पहले मिलिट्री अस्पताल और वहां से एमजीएच की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पंजाब से परिजन के जोधपुर पहुंचने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजन को सौंपा। पुलिस का कहना है कि वर्ष 2017 में सडक़ हादसे में मृतक के पुत्र का निधन हो गया था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में था। वह लाइन में अकेला ही रहता था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.