Breaking News
recent

इ-मित्रों पर गड़बड़ी, लेकिन झुंझुनूं में नहीं हो रही कार्रवाई

सूरजगढ. जिले के अधिकांश इ मित्रों पर गड़बडिय़ों का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा। वहीं नवलगढ़, सूरजगढ़ व चिड़ावा तो जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन झुंझुनूं के अधिकारी झुंझुनूं शहर में कार्रवाई करने से डर रहे हैं।उनको मौखिक शिकायत करने के बावजूद वे कार्रवाई नहीं कर रहे।वे लिखित शिकायत का इंतजार कर रहे हैं।विभाग की ब्लॉक प्रोग्रामर अधिकारी पुष्पा सैनी ने शुक्रवार को शहर में संचालित पांच इ-मित्र कियोस्क सेंटर का निरीक्षण किया। अधिकारी ने बताया कि आनन्द इ मित्र, प्रदीप कुमार इ मित्र, राव इंटर प्राइजेज, जाखड़ इ मित्र व लक्ष्य इंटर प्राईजेज सेंटर का निरीक्षण किया गया। जांच में सेंटर पर को ब्रान्डेड बैनर नहीं लगाए गए थे। वहीं पुरानी रेट लिस्ट चस्पा की हुई मिली। अधिकारी ने सेंटर संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश देेते हुए इ मित्र सेंटर पर मिली खामियों के लिए सूचना प्रोद्योगिकि एवं संचार विभाग के उप निदेशक झुंझुनूं को अग्रिम कार्रवाई के लिए लिखा है।

 

ज्यादा राशि लें तो यहां करें शिकायत:
यदि आपके क्षेत्रमें कोई इ मित्र संचालक तय दर से ज्यादा राशि वसूल रहा है तो तुरंत इसकी शिकायत 181 टोल फ्री नंबर पर करें। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट के सामने स्थित राजीव गांधी आईटी केन्द्र पर लिखित में शिकायत करें



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.