मण्डरायल. कस्बे से 7 किलोमीटर दूर घाटी गुरुवार को सिलेण्डरों से भरा ट्रक ब्रेक फेल होने से पलट गया। सूचना पर थानाधिकारी रामवीरसिंह विधूड़ी मौके पर पहुंचे। एचपी गैस का सिलेण्डर से भरा ट्रक घाटी स्थित हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी की तरफ पलट गया। ट्रक का अगला पहिया निकलकर नीचे खाई में जा गिरा। ट्रक के चालक-परिचालक को मामूली चोट आई है। ट्रक चालक कोटा निवासी भंवरसिंह राजपूत ने बताया कि ऊपर के मोड़ से उतरते ही ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इधर ट्रक पलटने से बड़े वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। करीब पांच घंटे में बड़े वाहन निकल सके।
गैस एजेंसी के मालिक पिंटू खुशाला ने खाई में गिरे सिलेण्डरों को निकलवाया और ट्रक को एजेंसी पर भेजा।
जाम से दिलाएं निजात
-ज्ञापन सौंपा
मण्डरायल. कस्बे के युवाओं ने गुरुवार को थानाधिकारी रामदेवसिंह को ज्ञापन सौंपकर बस स्टैण्ड पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि बस स्टैण्ड पर डग्गेमार वाहन खड़े रहते हैं। वहीं लोग मोटर साइकिल, टैम्पों आदि को बेतरतीब खड़ा कर देते हैं। जिससे जाम लग जाता है। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी मुश्किल हो जाती है। युवाओं ने यातायात पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में मनोजसिंह जादौन, अमरसिंह मीना, सोहनसिंह गुर्जर, पंकज शर्मा, बादामसिंह मीना, लाला मीना मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment