Breaking News
recent

खुश रहने के सिखा रही गुर : बेदी

बीकानेर. फिल्म अभिनेत्री पूजा बेदी ने कहा है कि जीवन में आम जरूरत की आवश्यकताएं बढऩे के साथ ही तनाव भी बढ़ा है।ऐसे में हर परिस्थितियों में मनुष्य को खुश रहना चाहिए। बीकानेर आई पूजा बेदी ने रविवार को गज केसरी में राजस्थान पत्रिका से बातचीत में बताया कि वह हैप्पी शो कार्यक्रम के माध्यम से विश्व में भ्रमण कर लोगों को खुश रहने के गुर सिखा रही हैं। सकारात्मक सोच जीवन में जरूरी है, इससे स्वत: ही परेशानियां कम होंगी। इसमें कोई शक नहीं है कि आज लोग तनावग्रस्त ज्यादा रहते हैं, फिर चाहे घर हो या दफ्तर।

 

 

 

परिवार का भरण-पोषण करने के लिए रोजगार तो करना ही पड़ता है, एेसे में कई बार दीमागी रूप से तनाव बढ़ जाता है, लेकिन उस दौर में यदि खुश रहना सीख लिया तो कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि यह धारण ही गलत है कि किसी को एक ही तरह के कार्य क्षेत्र में बंधकर रहना होगा, जीवन में अवसर बहुत हैं, कुछ भी कर सकते हैं। बेदी ने कहा कि दो दशक से भी ज्यादा समय हो गया फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए,लेकिन दूसरे क्षेत्रों में सक्रिय रही। इसलिए खुश हूं। आने वाले दिनों में ई-कॉमर्स सरीखे व्यवसाय से जुड़ रही हूं।

 

 

 

बेटी की आएगी फिल्म
पूजा ने बताया कि जल्द ही उनकी बेटी अलाया की फिल्म जवानी जाने मन रिलीज होने वाली है। इसमें वह सेफ अली खान के साथ अभिनय करती नजर आएंगी। गौरतलब है कि सन १९९१ में जो जीता वही सिकंदर फिल्म से पूजा बेदी ने माया नगरी में अपनी पहचान बनाई थी। अब उनकी बेटी बड़े पर्दे पर आ रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.