Breaking News
recent

डिमांड राशि जमा करवाने के वर्षों बाद भी घरेलू कनेक्शन का इंतजार

शिव. ग्राम पंचायत कानासर की कई ढाणियों में डिमांड राशि जमा करवाने के वर्षों बाद भी घरेलू कनेक्शन का इंतजार है। ग्रामीण रज्जाक मेहर ने बताया कि घरेलू विद्युत कनेक्शन की डिंमाड राशि भरे दो वर्ष बीत गए हैं, लेकिन अभी तक सायमाणियों की ढाणी, सखिरों की ढाणी, करनाणियों की ढाणी सहित कई ढाणियां विद्युत कनेक्शन से वचिंत है।

ग्रामीणों ने बताया की कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

ग्रामीण मेहरदीनखान ने बताया कि 2013 में फाइल जमा कराई तथा 2016 में डिमांड राशि जमा करवाई्र, लेकिन अभी तक घरेलू विद्युत कनेक्शन जारी नहीं हुआ।

ये भी पढ़े...
बिजली का अभाव, लोग परेशान

सेड़वा. राजस्व ग्राम मारवाड़ी मेघवालों की ढाणी, लगदीरानियों की ढाणी, खीचड़ों का वास तथा ग्राम पंचायत गंगासरा के कुमारों का वास में विद्युत कनेक्शन नहीं होने पर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए लोकसभा चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के अभाव में लोग परेशान है। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी दूसरे गांव जाना पड़ता है और दस रुपए तक देने पडते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.