Breaking News
recent

शराब पिलाने के बाद चाकू घोंपकर की थी हत्या

जोधपुर. करवड़ थाना पुलिस ने भवाद गांव में भोमियाजी का थान के पास युवक की हत्या का खुलासा कर एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया हह। आरोपी ने मारपीट का बदला लेने के लिए शराब पिलाने के बाद युवक की जांघ में चाकू घोंप दिया था। एसीपी (मण्डोर) राजेन्द्रप्रसाद दिवाकर के अनुसार भवाद निवासी लक्ष्मणसिंह की हत्या के मामले में मूलत: दूदिया (लूणी) हाल नांदड़ी गोशाला के पास निवासी मूलसिंह उर्फ मरुधरसिंह पुत्र दलपतसिंह को गिरफ्तार किया। उससे चाकू बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे रविवार को मजिस्टे्रट के समक्ष पेश किया जाएगा। वारदात के खुलासे में प्रशिक्षु आरपीएस खींवसिंह व थानाधिकारी नियाज मोहम्मद के साथ हेड कांस्टेबल गोरधनसिंह, कांस्टेबल लक्ष्मणसिंह, देवाराम शामिल थे।

पहले साथ शराब पी, फिर हत्या की
एक शादी में लक्ष्मणसिंह व मूलसिंह के बीच विवाद हो गया था। इसको लेकर गत 8 मार्च को हुए झगड़े में मृतक ने मूलसिंह को पीट दिया था। इसका बदला लेने के लिए गत चौदह मार्च की शाम मूलसिंह ने मृतक को भोमियाजी का थान के पास बुलाया, जहां दोनों ने शराब पी थी। जब उस पर नशा छाने लगा तब मूलसिंह ने लोहे के क्लिप से सिर, पीठ व अन्य अंगों पर वार करने के साथ कूल्हे के नीचे चाकू घोंप दिया था। अत्यधिक रक्त स्राव से लक्ष्मणसिंह की मृत्यु हो गई थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.