Breaking News
recent

तिजारा विधायक संदीप यादव की तबीयत खराब, अचानक बढ़ गई परेशानी, हरियाणा में चल रहा इलाज

अलवर. तिजारा के विधायक संदीप यादव स्लिप डि स्क के दर्द से परेशान होकर इलाज कराने के लिए हरियाणा के हिसार पहुंचे हैं। वहां आयुर्वेद चिकित्सक अशोक जैन से इलाज करा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से स्लिप डि स्क के कारण उनको बैठने-उठने व चलने में अधिक परेशानी होने लग गई थी। जिसके कारण इलाज के लिए उनको हिसार जाना पड़ा है। विधायक ने बताया कि करीब छह माह से स्लिप डि स्क से परेशान हैं। विधानसभा चुनाव के पहले वे योगग्राम हरिद्वार गए थे। वहां करीब 15 दिन तक इलाज चला था। उसके बाद काफी दिनों तक आराम रहा। लेकिन अब वापस स्लिप डि स्क की परेशानी अचनाक बढ़ गई। पिछले कुछ दिनों से परेशानी अधिक होने के कारण हिसार जाना पड़ा है। वहां उनका इलाज जारी है। कुछ दिन और उनका इलाज चलेगा, वे इस बीमारी को जड़ से हटाने के लिए आयुर्वेद का इलाज ले रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.