Breaking News
recent

किसने दिए निर्देश की चुनाव से पहले करों अपराधियों की धरपकड़


चित्तौडग़ढ़ जिले में हर अवैध धंधे पर शिकंजा कसा जाए। टॉप टेन वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए और लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष सक्रियता बरती जाए। जिले के पुलिस अधिकारियों को ये निर्देश पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित अन्वेषण भवन में आयोजित बैठक में दिए। वे जिले में नव पदस्थापित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप अधीक्षक व थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कयाल ने बताया कि अपराध गोष्ठी तीन प्रमुख उद्देश्यं को लेकर की गई, जिसमें महानिदेशक पुलिस राजस्थान के दिशा-निर्देशों की पालना करना, आगामी लोकसभा चुनाव एवं सामान्य अपराधों पर अंकुश लगाना शामिल हैं। गोष्ठी में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव व महत्वपूर्ण त्योहारों एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के मद्देनजर जिले के तथा थानों के टॉप 10 सक्रिय व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए, स्थायी वारंटियों को पकड़ा जाए, स्थानीय एवं विशेष अधिनियम में अधिकाधिक कार्रवाई की जाए, अवैध फायर आम्र्स अभियान जारी रखने के साथ ही सभी तरह की पेंडेंसी कम की जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि न्यायालय के समन्वय से मालखाना के निस्तारण ज्यादा से ज्यादा करें। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट के मालों का भौतिक सत्यापन करने व ऑपरेशन खुशी के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने नए सीएलजी सदस्य नामित कर सीएलजी मीटिंग आयोजित कर उनके क्षेत्र में घटित अपराधों की रोकथाम व यातायात व्यवस्था में सहयोग लेने की बात कही व रात्रि गश्त व्यवस्था, वाहन चोरी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि चुनाव का समय है पुलिस अधिकारी टीम भावना के साथ व स्टाफ को साथ लेकर लोकसभा चुनाव व महत्वपूर्ण त्योहारों के मद्देनजर समाजकंटकों की धरपकड़ करें।
................
चुनाव में अन्तरराज्य सीमा पर रहेगी विशेष निगरानी
लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में मध्यप्रदेश व राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र में भी विशेष निगरानी रहेगी। अपराधी एक से दूसरे राज्य में नहीं जा सके इसके लिए सीमावर्र्ती क्षेत्र में सतर्कता बरती जाएगी। पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने शुक्रवार को मध्य्रपेदश के नीमच में वहां के पुलिस अधीक्षक राजेश सेगर व जिला कलक्टर के साथ हुई बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा की। ये भी तय हुआ कि सीमावर्ती क्षेत्र में अपराधियों पर शिंकजा कसने एवं किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए नाकाबंदी करने के साथ दोनों जिलों के पुलिस अधिकारी सतत सम्पर्क में रहेंगे। कयाल ने रात में निम्बाहेड़ा क्षेत्र का दौरा कर पुलिस अधिकारियों से वहां अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.