Breaking News
recent

मंत्री बीडी कल्ला की भाभी दिल्ली रैफर, हल्दीराम मूलचंद अस्पताल से नाल सिविल एयरपोर्ट तक बनाया ग्रीन कॉरिडोर

बीकानेर.ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के बड़े भाई जनार्दन कल्ला की पत्नी को
दिल्ली के वेदांता अस्पताल रैफर किया गया है। सावित्री देवी कल्ला (68)
को दिल का दौरा पडऩे पर मंगलवार शाम को ही हल्दीराम मूलचंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें दिल्ली रैफर करने का निर्णय लिया गया। सावित्री देवी को एयर एम्बुलेंस सेदिल्ली ले जाया गया। इसके लिए जिला पुलिस प्रशासन ने हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पीटल से नाल सिविल एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। डॉ. कल्ला के करीबी ने बताया कि एयर एम्बुलेंस सुबह करीब साढ़े नौ बजे आने वाली थी, लेकिन मरीज की स्थिति को देखते हुए उसके समय में बदलाव किया गया।

 

 

दिल्ली रैफर करने से पहले डॉ. बीडी कल्ला, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आरपी अग्रवाल, कांग्रेस नेता मकसूद अहमद आदि अस्पताल में मौजूद थे। नाल एयरपोर्ट के निदेशक राधेश्याम मीणा ने बताया कि एयर एम्बुलेंस आने से पहले एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। मरीज को बिना समय गंवाए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। ज्ञात हो कि हाल ही में उर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के भाई नारायण कल्ला का हृदयघात के चलते निधन हो गया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.