Breaking News
recent

डिप्टी-थानाधिकारी पर गाज के बाद देर रात कांस्टेबल गीता बिश्नोई का अंतिम संस्कार

सांचौर। पुलिस की मौजूदगी में शनिवार देर रात को परिजनों ने महिला कांस्टेबल गीता बिश्नोई का अंतिम संस्कार कर दिया।

 

सांचौर पुलिस थाना परिसर में महिला कांस्टेबल गीता बिश्नोई के जान देने के मामले में सांचौर डीएसपी ओमप्रकाश उज्ज्वल व थानाप्रभारी पुष्पेंद्र वर्मा को हटा दिया गया। दोनों का रेंज मुख्यालय जोधपुर करने व दो कांस्टेबल को लाइन हाजिर करने की सहमति बनने पर शनिवार को परिजन करीब 52 घंटे बाद गीता का शव उठाने को तैयार हुए।

 

घटना के बाद से परिजन व ग्रामीणों यहां अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। एसपी केसरसिंह शेखावत पिछले दो दिन से सांचौर में ही डेरा डाले हुए थे। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश भी की, लेकिन वे नहीं माने। कलक्टर महेंद्रकुमार सोनी शनिवार को सुबह सांचौर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। दिन में कई बार वार्ता विफल रहने के बाद शाम पांच बजे फिर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई।

 

ग्रामीणों ने सांचौर डीएसपी उज्ज्वल व थानाप्रभारी वर्मा का रेंज मुख्यालय जोधपुर करने व दो कांस्टेबल को लाइन हाजिर करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सहमति के बाद धरना समाप्त किया गया। समझाइश के बाद शाम करीब छह बजे शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। वहीं मृतका के परिजनों को सारे परिलाभ भी दिए जाएंगे। सुसाइड केस की जांच जब तक पूरी नहीं होगी, तब तक नामजद आरोपी जिले में नहीं रहेंगे।

 

सांचोर में महिला कांस्टेबल की आत्महत्या मामले पर कटारिया और बेनीवाल ने कही यह बात

फंदे पर झूली महिला कांस्टेबल को लेकर उठने लगी ऐसी मांग

जालोर जिले के सांचौर थाने की महिला कांस्टेबल फंदे पर झूली, मौत से पहले लिखा सुसाइड नोट



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.