Breaking News
recent

'अंधाधुन' निर्देशक ने शाहरुख संग काम करने को लेकर कही ये बड़ी बात, जानकार रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड निर्देशक श्रीराम राघवन (Sriram Raghavan) का कहना है कि वह किंग खान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को लेकर फिल्म नहीं बना रहे हैं। श्रीराम राघवन ने पिछले साल आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) को लेकर सुपरहिट फिल्म 'अंधाधुन' बनायी थी। चर्चा थी कि राघवन, शाहरुख को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

 

Shahrukh Khan

श्रीराम राघवन ने शाहरुख खान के साथ काम करने की सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि सही पटकथा के साथ भविष्य में उनके साथ जरूर काम करेंगे। चर्चा हो रही थी कि राघवन ने शाहरुख को एक पटकथा सुनाई है।

 

 <a href=Sriram Raghavan ayushman khurana" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/03/27/shaharukh2_1_4336597-m.jpg">

राघवन ने कहा, 'मैंने कोई पटकथा नहीं दी है। मैं बस उनसे मिला था। उन्हें 'अंधाधुन' पसंद आई थी और उन्होंने मुझे आमंत्रित किया था। हमने बातचीत की। मैंने उन्हें कहा कि यदि मेरे पास कुछ पटकथा होगी तो मैं उनके पास जरूर आऊंगा। मेरे पास अब उनका नंबर है और मैं कभी-भी उनसे बात कर सकता हूं। मैं उन्हें जरूर अपनी फिल्म में देखना चाहूंगा लेकिन उसके लिए मेरे पास सही पटकथा होनी चाहिए।'



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.