Breaking News
recent

आसिफ ने जीता मिस्टर चूरू श्री का खिताब

चूरू.

आर्यन्स बॉडीलाइन जिम्नेजियम की ओर से सोमवार को टाउन हाल में जिला स्तरीय मिस्टर चूरू श्री बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन ऑल युवा मुल्सिम समाज सेवा संस्थान की ओर से किया गया। प्रतियोगिता छह वजन वर्ग में हुई। इसमें मिस्टर चूरूश्री का खिताब आसिफ डायर ने जीता। बेस्ट पोजर मावन, मोस्ट मसलनेस तुषार स्वामी, मोस्ट मोस्ट इम्प्रुव्ड बॉडी बिल्डर प्रमोद मॉयल रहे।

 

मुख्य अतिथि अमीलाल धेतरवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। राजस्थान बॉडी बिल्डिंग के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश प्रजापत और संजय खान घांघू ने मुख्य अतिथि धेतरवाल का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि बसंत शर्मा, इमरान थीम, जावेद खान ने भी विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने किया। योगेश शर्मा, मनीष भाटी, राकेश चौहान, आनंद सिंधी, रवि शर्मा व जावेद ने सहयोग किया।

 

तुनगरिया सम्मानित


राजलदेसर. आर्यन्स बॉडी लाइन एंड आर्यन्स फिटनेश क्लब चूरू की ओर से टाउन हॉल में मिस्टर बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप 2019 का आयोजन किया गया। एक से दो फरवरी 2019 को नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित मिस्टर एड मिस एशिया इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेश चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर टॉप फाइव में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले कस्बे के युवक व राउमावि रतनादेसर में शिक्षक पद पर कार्यरत बाबूलाल तुनगरिया को बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश प्रजापत, जिलाध्यक्ष खुर्रम खान, संजय खान व गिरधारीलाल ने प्रतीक चिंह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.