Breaking News
recent

सावधान, गुटखा-पान मसाला व सुपारी खाना बंद कर दें, क्योंकि इनमें केमिकल रूप में जहर की मिलावट

जोधपुर.
वैसे तो गुटखा-पान मसाला, सुपारी सेवन से ही मुंह व गले में कैंसर होने की बीमारी हो जाती है, लेकिन अब गुटखा और पान मसाले का सेवन और ज्यादा घातक हो रहा है। क्योंकि पान-मसाला की कई कम्पनियों के प्रॉडक्ट के सैम्पलों में 100 प्रतिशत केमिकल की मिलावट पाई गई है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जोधपुर में संचालित क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में हाल ही लिए पान-मसालों, सुपारी के सभी सैम्पलों में 100 प्रतिशत मिलावट पाई गई हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार पान-मसालों व सुपारी का रंग लाल न हो और मसाले का पावडर चिपके नहीं, इसलिए उसमें खनिज तेल व मैग्नीशियन कार्बोनेट की मिलावट की जा रही है। ऐसे केमिकल वाला गुटखा-पान मसाला या सुपारी का सेवन मुंह व गले की कोमल ग्रंथियों के लिए घातक साबित हो रहा है। जोधपुर एम्स मेंं ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. अमित गोयल एवं एमडीएम अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञों के अनुसार गले के कैंसर में से 90 प्रतिशत मरीज गुटखा व पान मसाला सेवन के सामने आ रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.