Breaking News
recent

कलशयात्रा के साथ भागवत का आगाज

कलशयात्रा के साथ भागवत का आगाज
वाहिदपुरा में भागवत कथा का शुभारंभ
मंडावा. गांव वाहिदपुरा में श्री सोनीराम सदन में शुक्रवार को पूर्व सरपंच सावित्री देवी की स्मृति में सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचक पंडित रामकरण शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को पूण विश्वास के साथ भगवान का स्मरण करना चाहिए। भक्त का भगवान पर पूर्ण विश्वास होना ही मंगलमय यज्ञ के समान माना जाता है। कथा से पूर्व रघुुनाथ मंदिर में कलश यात्रा निकाली गई। पवन शर्मा ने बताया कि कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। कार्यक्रम में सप्तनि अनिला, कैलाश शर्मा, अंजू, मदन, बबीता, मनोज, अंजू, दानाराम, फूलचंद, बैगराज, रामलाल, मुरारीलाल, ओमप्रकाश, किशन लाल, श्योपाल, हरि सिंह दूलड़, मोटाराम, दुर्जाराम, पुरूषोतम सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।
मलसीसर में खाटू पद यात्रियों के लिए सेवा शिविर 8 से
मलसीसर. खाटू धाम जाने वाले पैदल यात्रियों के सेवा के लिए श्रीश्याम सेवा समिति के तत्वावधान में लगने वाले सेवा शिविर का आयोजन 8 मार्च से शुरू किया जाएगा। समिति के नवल लुहारूका ने बताया कि हर वर्ष की भांति उपखण्ड कार्यालय के पास 8 मार्च से 14 मार्च तक पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन होगा। शिविर के प्रथम दिवस राजगढ बाइपास स्थित बालाजी मन्दिर से 331 निशानों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा 10 मार्च को पुलवामा शहीदों की स्मृति में समिति की ओर से रक्त दान शिविर, 11 को शिविर स्थल पर नृत्य नाटिका, 12 को छप्पन भोग एवं 13 मार्च को रात्रि में भजन संध्या होगी। शिविर के दौरान पैदल यात्रियों के लिए खाने, पीने एवं ठहरने के अलावा चिकित्सा व्यवस्था भी मुहैया करवाई जाती है। शिविर के दौरान सुबह शाम आरती के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।
खाटू के लिए ध्वज पद यात्रा आठ को
झुंझुनूं. श्री श्याम संकीर्तन मंडल की ओर से खाटू धाम के लिए ध्वज पद यात्रा आठ मार्चको रवाना होगी।मंत्री विनोद कुमार सिंघानिया ने बताया कि सुबह 10 बजे श्याम मंदिर से केसरिया ध्वज लेकर अखंडज्योत के साथ शहर के मुख्य मार्गों से रवाना होगी। 13 मार्चको खाटू धाम पहुंचकर बाबा के चरणों में निशान अर्पित किए जाएंगे। इससे पूर्व सात मार्च को जागरण व ध्वज पूजन होगा। जागरण में राकेश बावलिया, रवि तुलस्यान समेत स्थानीय भजन गायक भजन प्रस्तुत करेंगे।
हंसनला धाम में भण्डारा आज
पचलंगी. इलाके के हंसनला धाम में संत रामपदारथ त्यागी की बरसी शनिवार को मनाई जाएगी। धाम के संत हनुमानदास मौनी बाबा ने बताया इस मौके पर शुक्रवार को भजन संध्या के साथ शनिवार को धाम में हवन व बाबा की पादूका पूजन के साथ भण्डारे का आयोजन होगा।
अजाड़ी खुर्द में श्रीश्याम बाबा की मूर्ति स्थापना कल
झुझुनूं. गांव अजाड़ी खुर्द में श्री श्याम रंगीला सेवा समिति की ओर से नवनिर्मित श्रीश्याम बाबा मंदिर में तीन मार्च को श्रीश्याम, हनुमान महाराज की मूर्तिकी प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके तहत मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। हवन-पूजन किया गया। रामचंद्र शर्मा व होशियार शर्मा ने बताया कि शनिवार को दोपहर 1.15 बजे नगर भ्रमण, रात को 9.15 बजे भजन संध्या होगी। वहीं रविवार को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन होगा। इस अवसर पर रामावतार शर्मा, विनोद शर्मा, अमर सिंह मीणा, सागरमल, महावीर प्रसाद, रतनलाल मीणा, रामनिवास मीणा, श्याम सुंदर, पवन कुमार आदि मौजूद थे।

jhunjhunu news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.