बीकानेर. आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को दो ज्वैलर्स ग्रुप के चार ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। दोपहर करीब तीन बजे से शुरू हुई कार्रवाई के बाद ज्वैलर्स व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। आयकर विभाग के अधिकारियों की मानें तो ज्वैलर्स के पहले ग्रुप की पवनपुरी और गिन्नाणी में एक-एक दुकान थी, वहीं दूसरे ग्रुप की कोतवाली थाना क्षेत्र में एक-एक दुकान पर सर्वे शुरू किया गया। आयकर विभाग के मुख्य आयकर आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई देर रात तक चारों ठिकानों पर चल रही थी। सूत्रों की मानें तो प्रथम दृष्टया चारों दुकानों पर शुरू हुई कार्रवाई में विभाग के अधिकारियों ने मौके से काफी दस्तावेज जांच के दायरे में लिए हैं। देर रात तक सर्वे की कार्रवाई जारी थी।





No comments:
Post a Comment