महाशिवरात्रि मेले के चौथे दिवस राजस्थानी आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने दी प्रस्तुति
छोटीसादड़ी नगर पालिका द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि मेले के चौथे दिन न्यू राजस्थानी आर्केस्ट्रा ग्रुप बस्सी द्वारा राजस्थानी गीतों के साथ धार्मिक गीतों की प्रस्तुति जीवन्त झांकियों के माध्यम दी।जिसे देख दर्शक मन्त्र मुग्ध हो गए। लोकसभा चुनावों में मतदाताओं में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान भी कार्यक्रम में तहसीलदार ने किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि मंडी प्रांगण में शुक्रवार रात राजस्थानी आर्केस्ट्रा बस्सी द्वारा गणपति वंदना के बाद उज्जैन के महाकाल की जीवंत झांकी के साथ होली खेले मसाने में....कैलाश से लेकर लंका तक, भोले तेरा शोर, सारे पापी डर जाए ऐसा रूप बनाया..। गीत की प्रस्तुति दी। जिसमें महादेव शिव की संपूर्ण लीलाओं का वर्णन गीत एवं जीवन की झांकी के द्वारा दिया गया। देर रात तक चला आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में राजस्थानी गीतों की भी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। गोबरंद, घूमर जैसे नृत्य को दर्शकों द्वारा खूब सराहा। प्रस्तुति में युवक भी भीड़ में उठकर नाचने लगे। कई गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियों पर दर्शको का खूब मनोरंजन किया। साथ ही राजस्थानी परिवेश में दर्शकों को अपनी विचित्र प्रकार के नाटकों व ठिंगने कलाकार द्वारा प्रस्तुत नाट्य व वेशभूषा से मनोरंजन किया। मेले में राजस्थानी आर्केस्ट्रा में काफी लोगों की भीड़ देखी गई। मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार कार्तिक मीणा, कार्यवाहक नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गोपाल लाल मेघवाल, कनिष्ठ अभियंता दुलीचंद सोलंकी सहित नगर पालिका मण्डल के जनप्रतिनिधि सहित बड़ी तादात में दर्शक मौजूद रहे।
दिखी अव्यवस्था, फेंका निम्बू
पिछले मेले में आयोजनों में पुलिस की व्यवस्था आगे भी थी। लेकिन इस बार आगे की ओर कोई पुलिस का जवान नहीं दिखाई दिया भी नदारद दिखी। जिसके चलते भीड़ से कालाकारा द्वारा प्रस्तुति देते वक्त कुछ लोगों ने निम्बू फेंके।वहीं मेले में लोगो की भीड़ के बीच भी वाहन दौड़ते नजर आए। जिस पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पाई।
--





No comments:
Post a Comment