आपसी सहमति से निपटाए कई मामले
आपसी सहमति से निपटाए कई मामले
प्रतापगढ़
विवादों का निपटारा समझाइश वार्ता के माध्यम से किए जाने केलिए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले जिलेे में स्थित न्यायालयों में लम्बे समय से लम्बित चले आ रहे कईं मामलों में समझाइश एवं सुलह कराते हुए निस्तारण किया गया।
यहां एडीआर सेन्टर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें बैंच प्रथम में अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा जिला एवं सेशन न्यायाधीश के साथ सदस्य अधिवक्ता एके पिछोलिया, बैंच द्वितीय में अध्यक्ष आशा कुमारी, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय के साथ सदस्य अधिवक्ता मधु श्रीवास्तव, बैंच तृतीय में अध्यक्ष महेन्द्रकुमार मेहता न्यायाधीश मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण के साथ सदस्य अधिवक्ता देवेन्द्र अहिवासी, बैंच चतुर्थ में अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वैष्णव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ सदस्य अधिवक्ता अजीत कुमार मोदी, बैंच पंचम में अध्यक्ष हेमराज मीणा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ सदस्य अधिवक्ता आशीष चतुर्वेदी, बैंच ६ में अध्यक्ष विक्रम सांखला अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ सदस्य अधिवक्ता अजीत सालगिया एवं बैंच सप्तम में अध्यक्ष जयश्री मीणा अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ सदस्य अघिवक्ता प्रवीण बोरदिया की सक्रिय सहभागिता में सम्पन्न हुआ।
प्राधिकरण के सचिव लक्ष्मीकांत वैष्णव ने बताया कि समस्त न्यायालयों में लम्बित चल रहे मामलों को जल्द निपटारे एवं न्याय सभी के लिए के ध्येय को ध्यान में रखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अनेकों प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय खाण्डिया के साथ उपस्थित न्यायिक कर्मचारी ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर जिला अभिभाषक संघ के सदस्यगण ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
नीम-हकीमों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पीपलखूंट
उपखंड क्षेत्र मे नीम-हकीमों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नर्सिंग छात्र संगठन ने पीपलखूंट तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
नर्सिंग छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष गौतमलाल निनामा व संयोजक शिवनाथ योगी के नेतृत्व मे नर्सिंग छात्र संगठन ने बताया कि उपखंड में जगह-जगह झोलाछाप और नीम-हकीम डेरा डाले हुए है। इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। आगामी चार दिन में कार्यवाही नहीं होने पर संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा।





No comments:
Post a Comment