Breaking News
recent

धोनी के बिना कोहली अधूरे कप्तान! तो क्या बेदी और वार्न का आंकलन सही है? जानिए क्या कहा था

नई दिल्ली : टीम इंडिया मोहाली के बाद नई दिल्ली में भी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरी थी। इस मैच में भी उसे मोहाली की तरह एक बार हार का मुंह देखना पड़ा। भारत की दिल्ली हार के बाद मोहाली में हार के बाद भारत के पूर्व कप्तान और महान लेग स्पिनर बिशन सिंह बेदी और आस्ट्रेलिया और विश्व के महानतम स्पिनरों में से एक शेन वार्न ने कहा था कि बिना धोनी के विराट कोहली अधूरे कप्तान हैं। वह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। लोग कह रहे हैं कि लगातार दो हारों के बाद यह कहा जा सकता है कि उन दोनों का आंकलन सही है। हालांकि इस पर प्रशंसकों की राय बंटी हुई नजर आती है। कुछ सही कह रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ऐसा कभी-कभार किसी भी टीम के साथ हो सकता है।

वार्न ने कहा- धोनी का नेतृत्व कौशल कोहली के काम आता है
शेन वॉर्न ने मंगलवार को कहा था कि विश्व कप के मद्देनजर टीम इंडिया को धोनी के अनुभव की बेहद जरूरत है। धोनी बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वह टीम की जरूरत के हिसाब से किसी भी क्रम पर उतर सकते हैं। धोनी की आलोचना करने वाले यह नहीं जानते कि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में उनकी कितनी जरूरत है। मैदान पर उनके अनुभव और नेतृत्व कौशल कोहली के बहुत काम आएंगे।

बेदी का था यह बयान
शेन वार्न की ही तरह बिशन सिंह बेदी ने भी महेंद्र सिंह धोनी के बिना सीमित ओवरों की क्रिकेट में विराट को ‘आधा कप्तान’ करार दिया था। उन्होंने कहा था कि धोनी की अनुपस्थिति में विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में असहज नजर आ रहे थे। उन्होंने धोनी को आराम देने पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि मोहाली में विकेट के पीछे, बल्लेबाजी और फील्डिंग में धोनी की अनुपस्थिति बहुत खली। वह टीम के एक तरह से आधे कप्तान हैं। बेदी ने कहा कि धोनी अब युवा नहीं होने जा रहे। वह पहले जैसे फुर्तीले भी नहीं हैं, लेकिन उनकी उपस्थिति से टीम शांत भाव से खेलती है। कप्तान को भी उनकी जरूरत महसूस होती है। उनके बिना वह असहज नजर आते हैं। यह अच्छा संकेत नहीं है।

दिल्ली में भी हारी टीम इंडिया
मोहाली के बाद धोनी की अनुपस्थिति में टीम इंडिया दिल्ली में भी 35 रन से हार गई और मैच के दौरान कई बार वह असहज और बेचैन दिख रहे थे। इसलिए अब भारतीय क्रिकेट प्रशंसक दोबारा से यह बात करने लगे हैं कि क्या धोनी के बारे में जो आंकलन बिशन सिंह बेदी और शेन वॉर्न का है, वह सही है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.