Breaking News
recent

होली से पहले राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात से ठीक पहले हथियारों के साथ इंटरनेशनल गिरोह को दबोचा, बना रहे थे बड़ी योजना

सीकर.

प्रदेश के कई थानों के लिए लंबे समय से परेशानी बने अंतरराज्यीय डकैत गिरेाह के सात लोगों को पुलिस ने मंगलवार को नीमकाथाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह श्रीमाधोपुर क्षेत्र में डकैती के लिए जा रहा था। लेकिन वारदात के लिए गाड़ी आने से पहले ही पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों से देसी कट्टा व वारदात में काम लिए जाने वाले औजार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमन दीप सिंह कपूर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नीमकाथाना क्षेत्र के नयाबास गांव निवासी सुरेश मीणा, धोलाराम उर्फ जितेन्द्र मीणा, महेश मीणा, रोहिताश, कैलाश उर्फ कैलाश चंद मीणा, सुनील उर्फ भाईड़ा और खंडेला क्षेत्र के गौरिया गांव का निवासी रामस्वरूप मीणा है। पुलिस ने इन्हें नीमकाथाना से गिरफ्तार किया है।


सौ से अधिक वारंट, दर्जनों वारदात
गिरफ्तार आरोपित शातिर है। पुलिस की पूछताछ में इन्होंने सीकर जिले के अलावा अलवर, उदयपुर, झुंझुनूं, पाली, नागौर, दौसा, चूरू, बीकानेर और हरियाणा के कई कस्बों में चोरी, लूट और डकैती की वारदात करना स्वीकार किया है। झुंझुनूं जिले के बगड़ कस्बे में डकैती के दौरान महिला की हत्या की वारदात को इसी गिरोह ने अंजाम दिया था। इनके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों से सौ से अधिक वारंट जारी है। कई मामलों में ये आरोपित वांछित चल रहे है।


खाली हाथ नहीं जाते
नीमकाथाना क्षेत्र का यह गिरोह वारदात करने के लिए घर से बाहर निकल जाता है तो खाली हाथ वापस घर नहीं लौटता। वारदात के लिए योजना बनाकर गिरोह के लोग घर से निकलते। असफल होने पर दूसरी वारदात को अंजाम देकर ही वापस लौटते हैं। डकैती के दौरान विरोध होने पर हथियार का उपयोग करने में भी नहीं कतराते। इनके निशाने पर सूने मकान, बड़ी दुकान, पेट्रोल पंप और एटीएम प्रमुख रूप से रहता है। इसके अलावा शराब ठेके पर लूट के साथ वाहन चोरी की वारदात को भी अंजाम देते हैं। अपने साथ देसी कट्टों के अलावा फर्सा, पाइप, सरिया, कट्टर, सब्बल, साइकिल की चैन व लाठियां रखते हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन सौ पंद्रह बोर का देसी कट्टा, दो कारतूस, एक कट्टर मशीन, फर्सी, पांच लोहे के सरिए और मोटरसाइकिल में उपयोग आने वाली लोहे की दो चैन बरामद की है।


पुलिस ने जताई सैकड़ों वारदात खुलने की संभावना
इस गिरोह से सौ से अधिक वारदात खुलने की संभावना पुलिस ने जताई है। गिरोह के श्रीमाधोपुर में व्यापारी के यहां डकैती की वारदात करने सूचना पर नीमकाथाना एएसपी दिनेश अग्रवाल और डीवाईएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में शामिल एसआई विजय तिवाड़ी, एएसआई महेन्द्र सिंह व पुलिस टीम ने सातों सदस्यों को नीमकाथाना बाइपास स्थित पुलिया के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपितों के पास एक मोबाइल मिला है। पुलिस आरोपितों के साथियों का पता कर रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.