Breaking News
recent

भारतीय नकली मुद्रा को भेजा नासिक, जांच में हूबहू होने की पुष्टि, आरोपी की जमानत खारिज

बाड़मेर।
भारत-पाक के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे पाक यात्री के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई भारतीय मुद्रा के नकली नोटों को जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने नासिक भेजा है। जिसमें हूबहू असली मुद्रा जैसी विशेषताएं विद्दमान है।

कस्टम विभाग के सह आयुक्त एम एल शेरा ने बताया कि गत 16 मार्च को मुनाबाव स्टेशन पर जांच के दौरान पाक यात्री रणसिंह के कब्जे से 94 हजार रुपए नकली मुद्रा पकड़ी थी, नकली मुद्रा को नासिक जांच के लिए भेजा गया, जिसमे हूबहू होने की बात सामने आई है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट 10-15 दिवस में मिलेगी। इधर, मामले की जांच को लेकर एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने भी मामले को लेकर तथ्य जुटाने शुरू कर दिए है।

- आरोपी की जमानत खारिज
आरोपी राणसिंह की जमानत अर्जी लगाई। जिसमे वर्णित विरोधाभास तथ्यों के आधार पर आर्थिक अपराध के लिए गठित विशेष न्यायालय जोधपुर ने खारिज कर दी। विभाग के वकील राजवेंद्र सारस्वत ने भी जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि अभी मामले में अनुसंधान चल रहा है, इसलिए जमानत नहीं दी जाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.