Breaking News
recent

खाटूनरेश के पथ पर लगा परेशानियों का ढेर, श्रद्धालुओं में आक्रोश

खाटूनरेश के पथ पर लगा परेशानियों का ढेर, श्रद्धालुओं में आक्रोश
खाटूश्यामजी. कस्बे में बजरी कारोबारियों ने अपने फायदे के लिए नियमों को ताक पर रखकर सडक पर ही बजरी के ढेर लगा रखे हैं। आलम यह है कि दांतारामगढ सडक़ मार्ग पर सडक़ किनारे अनेक बिल्डिंग मेटेरियल सप्लायर्स ने अपनी दुकानों के बाहर बजरी के ढेर लगा रखे है। तो कइयों ने सडक़ को ही अपनी दुकान बना ली है। जिसके चलते अनेक बार वाहन चालक हादसे के कारण घायल हो चुके है। वहीं तेज हवा के चलते बजरी उडने से आसपास के दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पडता है। बावजूद इसके नगरपालिका प्रशासन ने आज तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पालिका अधिशासी अधिकारी नगेन्द्र सिंह ने बताया कि शीघ्र ही कार्रवाई कर सडक पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
गुहाला में प्राचीन हवेली को तोड़ होगा मदरसा निर्माण
चला. ग्राम गुहाला में मोहल्ला बिसायतियान में शनिवार को मदरसा कमेटी पदाधिकारियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों की संयुक्त बैठक बिसायती महासभा प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल रसीद की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
जिसमें मुख्य अतिथि मौलाना शकील अहमद सीकर थे। बैठक में कमेटी ने समाज के उत्थान और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर विचार मंथन हुआ। वार्ड नं.१३ में स्थित २०० साल पुरानी प्राचीन हवेली को तोडक़र मदरसा निर्माण का सर्वसहमति से निर्णय लिया गया तथा मदरसा के बुनीयाद रखी गई। मौलाना असरार अहमद ने बताया कि मदरसे में मुस्लिम समुदाय के बच्चों के लिए दिनदारी (उर्दू व अरबी ½ तालीम के साथ साथ दुनियादारी (हिन्दी व अंग्रजी ½ तालीम दी जायेगी। इस अवसर परमौलाना रहमतुल्ला अंसारी, मौलाना जमालुदीन, मौलाना असरद बुंदू बिसायती, हाजी रूस्तम अली, हाजी शौकत अली, तोफि क, साहबुदीन बिसायती, इमरान अली, अब्दुल वहीद, अजीज बिसायती, शकील पंवार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

पानी को तरस रहे पूर्व उप राष्ट्रपति के गांव के लोग
एक दर्जन से अधिक हैंडपंप खराब
खाचरियावास. अभी गर्मी का मौसम शुरू भी नहीं हुआ है कि कस्बे में पीने के पानी को लेकर मारामारी शुरू हो गई है । महिलाएं पेयजल के लिए दूर-दूर तक भटक रही है। हालत यह है कि जलदाय विभाग द्वारा खारे पानी की आपूर्ति भी दस दिन में एक बार ही कर रहा है।
कस्बे के वार्डों में जितने भी हैंडपंप लगे हैं, उनमें से अधिकतर खराब हो चुके हैं । वहीं कुछ का जलस्तर गहराने से पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है गणगौरी चौक, वार्ड नंबर दो,इमाम चौक,मेहरों की ढाणी, बस स्टैंड सहित दर्जनों जगह पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को हलक तर करने के लिए भी दूर से पानी लाना पड़ रहा है । हालत यह है कि पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की जन्मस्थली के के अधिकतर मोहल्लों में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है । लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो विकट स्थिति पैदा हो सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को बार- बार अवगत कराने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते कस्बे के लोग ऊंचे दामों में निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर है।
अधिकारी झाड़ रहे पल्ला
जलदाय विभाग के दो बोरिंग बंद पड़े हैं। यहां की मोटर जले एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी सौंप कर पल्ला झाड़ रहे हैं । हाल ही में दो नए बोरिंग की स्वीकृति हुई है लेकिन कछुआ चाल के चलते इनका कार्य भी शुरू नहीं हुआ है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.