Breaking News
recent

चोर ले उड़े नकदी और सूखे मेवे

चोर ले उड़े नकदी और सूखे मेवे
जगन चौराहे पर चोरी की वारदात
धौलपुर. शहर के प्रमुख स्थल जगन चौराहा स्थित एक किराने की दुकान पर चोर सोमवार रात सेंध मार नकदी तथा सूखे मेवे पार कर ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचा दुकानदार ताला टूटा देखकर हतप्रभ रह गया। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। चोरी की वारदात फर्म रोशनलाल दाउदयाल किराना स्टोर पर हुई। पीडि़त दाउदयाल ने बताया कि चोर दुकान के पास जीने के गेट का ताला तोड़ कर सीढिय़ों पर चढ़े। वहां पर वे सीढिय़ों के दो चौके तोडकऱ दुकान में घुस गए। इसके बाद दुकान में नीचे उतर कर गल्ले में रखे 25 हजार रुपए तथा करीब चालीस हजार रुपए कीमती के सूखे मेवे काजू, किसमिस, बादाम आदि पार कर ले गए। कुछ अन्य सामान भी चुरा ले गए। वारदात का पता सुबह दुकान पहुंचने पर लगा। इस पर निहालगंज पुलिस चौकी को इतला दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। इस सम्बंध में पीडि़त ने निहालगंज थाने में प्राथमिकी भी दी है। गौरतलब है कि इस चौराहे पर रात बारह-एक बजे तक लोगों की भीड़ रहती है। फिर भी चोरियों की वारदात होती रहती है। गत दिनों भी एक मोबाइल तथा एक फोटो स्टूडियों में भी चोरी की वारदात को चुकी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.