Breaking News
recent

सौलर लाइट की मरम्मत कराना भूली गांव की सरकार

गुढ़लिया-अरनिया. क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में करीब चार - पांच वर्ष पहले रात्रि प्रकाश के लिए गांव के प्रमुख मार्गों पर सौलर लाइटें लगाई गई थी, लेकिन गांव की सरकार इन सौलर लाइट की मरम्मत कराना भूल गई। इससे क्षेत्र में लगी अधिकांश सौलर लाइट खराब होकर धूल फांक रही हैं। इससे शाम होते ही अंधेरा छा जाता है।

जबकि एक सौलर ऊर्जा लाइट पर करीब 22 हजार रुपए खर्च किए गए थे, लेकिन पंचायत ने लाइट लगाने के बाद मरम्मत पर अभी तक एक रुपया खर्च नहीं किया है। ग्राम पंचायत देलाड़ी, मानोता, सुमेल, ढिगारिया एवं द्वारापुरा में लगी लाइट खराब पड़ी हुई हैं। ग्रामीण रामराय पंचोली ने बताया कि लाइट खराब होने से शाम को अंधेरा छा जाता है। इससे बुजुर्गों को ऊबड़ खाबड़ रास्तों से आवागमन में खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।

कई बार तो लोग चोटिल तक हो चुके हैं। द्वारापुरा निवासी विनोद शर्मा का कहना है कि इन लाइट की मरम्मत कराए जाने के लिए कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन को अवगत करा दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि पंचायतों के पास विकास के लिए बजट भी है। ग्रामीणों ने शीघ्र लाइट की मरम्मत नहीं कराए जाने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

हादसों से भी नहीं ले रहे सबक
गुढ़ाकटला. विद्युत निगम की लापरवाही के चलते परिक्षेत्र में अब तक हुए दर्जनों हादसों के बाद भी अधिकारियों की आंख नहीं खुल रही है। कस्बे केे सीनियर सैकण्डरी विद्यालय में तार झूल रहे हैं। इससे सदैव हादसे की आशंका है। विद्यालय में सैकड़ों बालकों की इन तारों के पास से आवाजाही रहती है। वहीं कस्बे के बांदीकुई सड़क मार्ग पर पेट्रोल पम्प के समीप स्थित एक खेत से 11 केवी के तार खेत में झूल रहे हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।

दयाराम लाटा ने बताया कि निगम में कई बार लिखित में शिकायत दर्ज कराने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। विद्युत की ग्यारह केवी की लाइन खेत में महज चार फीटकी दूरी से ही गुजर रही है। इसके चलते दो गोवंश तार छू जाने से मर गए। विभाग को इसकी कई बार सूचना देने पर भी तारों को ऊंचा नहीं किया जा रहा। खेत पर इन तारों के समीप से बच्चे एवं महिलाएं गुजरती हैं। ऐसे में अनजाने में गंभीर हादसा हो सकता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.