सालासर. भारत-पाक के बीच चल रही तनाव पूर्णस्थिति को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी होने के बाद शुक्रवार को सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। थानाधिकारी रमेश पन्नू ने बताया कि मंदिर के मुख्य मार्गों पर डीएफएमडी व एचएफएमडी की चार मशीन लगाई गई है। मंदिर परिसर में आने वालों की जांच के लिए पुलिस के पांच जवान तैनात किए गए हैं। थानाधिकारी ने मंदिर के हर प्रवेश द्वार पर मशीन चेक करके सीसीटीवी कैमरे भी देखे। हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष ने बताया कि समिति के तरफ से बंदूकदारी निजी गार्ड भी तैनात हैं। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही जिला कलक्टर संदेश नायक ने भारत-पाक की तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए ही पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर उनको मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने ये भी सख्त निर्देश दिए थे कि पुलिस अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करें।





No comments:
Post a Comment