Breaking News
recent

अवैध खनन के विस्फोट से दहशत

नीमकाथाना/सिरोही. कस्बे की ढाणी झूजारजी वाली में अवैध खनन व क्रेसर लगाने को लेकर सैकड़ों ग्रामीण बुधवार सुबह पहाड़ी पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। सूचना से मौके पर पहुंचे खान विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश कर मामले को शांत करवाया। ग्रामीणों ने खान में किया जा रहा विस्फोटक को रोका। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी में हो रहे विस्फोटक से ढाणी के कुछ घरो में दीवारों व छतों में दरारे आ गई। इसके अलावा खनन को लेकर फ सल का भी नुकसान हो रहा है। मौके पर पहुंची माइनिंग टीम ने खनन को बंद करवाया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही खान को लेकर विभागीय कार्यवाही की जायेगी। अगर यह खान अवैद्य है तो उसको बंद करवा दिया जायेगा। ग्रामीणों ने अवैध खनन को रोकने के लिए दो दिन पहले उपखंड अधिकारी को ग्रामीणों ने ज्ञापन भी दिया था। ग्रामीणो का कहना है कि विभाग अगर कार्रवाई नहीं करता है तो आंदोलन किया जाएगा।
पेड़ पर लटक युवक ने दी जान
खंडेला. ग्राम होद के पास स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाले युवक ने मंगलवार देर रात को खेजड़ी के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। हैड कांस्टेबल अशोक कुमार मीणा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल में रखवाया। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया। सूत्रों के अनुसार मृतक का किसी के साथ प्रेम प्रसंग होना भी बताया जा रहा है। एएसआई दिलीप सिंह ने बताया कि ग्राम होद में ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाला जयमागुरी, गोरोपारा थाना गोलियागांव जिला कोकराझार आसाम ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।
फार्म बंद करने की मांग
शिश्यूं. ग्राम पंचायत श्यामपुरा के ग्रामीणों ने सरपंच को ज्ञापन देकर श्यामपुरा से माधोपुरा जाने वाली रोड़ चल रह अवैध ***** फ ार्म क ो बंद करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस फार्म के चलने से आने वाली दुर्गन्ध व मृत सुअरों को इधर उधर फें कने से परेशान हैं और ग्रामणों को कई जानलेवा बीमारियों के फै लने का खतरा सता रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.