Breaking News
recent

भीलवाड़ा में भी खेली स्पेन जैसी टमाटर से होली

भीलवाड़ा।
गुजरात के बाद भीलवाड़ा की वस्त्रनगरी में पहली बार टमाटर के साथ होली खेली गई। इस होली को देखने के लिए शहर के युवा उमड़ पड़े।
सीताराम जी की बावड़ी के पास स्थित बाहेती की बगीची में टमाटर की होली का आकर्षक कार्यक्रम हुआ। यहां पर पहली बार टमाटर के बीच महिलाओं व युवतियों ने एक दूसरे पर टमाटर से वार कर होली खेली। इसका आनन्द लेने के लिए शहर की कई कॉलोनियों की महिलाएं व युवतियां आई थी। खास बात यह थी कि यहां जयपुर से अंशुल सिंह का म्यूजिक स्टिम लगाया गया था। इसके धुन पर युवतिया टमाटर के कुण्ड पर ही थरक रही थी। इस कुण्ड में दो हजार किलोग्राम (दो टन) टमाटर डाले गए थे। आयोजक आशीष बिड़ला ने बताया कि इसके अलावा मड़, काली तथा मुल्तानी मिट्टी का भी अलग से कुण्ड बनाया गया था। इसमें युवक व युवतियां एक दूसरे को नीचे गिराकर उस पर मिट्टी डालकर होली का लुफ्त उठाया। कुण्ड में मुल्तानी मिट्टी (हर्बल मिट्टी) होने से नीचे गीरने तथा घसीटने से किसी तरह से चोट का खतरा नहीं था। करीब दो ट्रेक्टर मिट्टी डाली गई थी। इसके चलते सभी इस मिट्टी का आनन्द ले रहे थे। इसके अलावा रैक डांस का भी आयोजन किया गया। इसके लिए पानी का टैंकर लगाया गया था। मेवाड़ में होली का कार्यक्रम १५ दिनो तक चलता है। होली दहन के साथ रंग तेरस तक लोग होली खेलते है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.