Breaking News
recent

क्या आप जानते हैं? हरभजन को किसने कहा था सबसे पहले 'भज्जी'

चेन्नई। भारत के सबसे सफलतम स्पिनर्स में से एक हरभजन सिंह पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन इन दिनों वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना जलवा बिखेरते दिखाई दे रहे हैं।

हरभजन के आलोचकों का कहना था कि अब उनमें पहले जैसी बात नहीं रही है, लेकिन उन्होंने आईपीएल सीज़न 12 के अपने पहले ही मैच में कमाल दिखाते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हरभजन क्रिकेट जगत से सबसे चतुर स्पिनर्स में से एक माने जाते हैं। उनका 'दूसरा' आज भी बल्लेबाज़ों के लिए कड़ी चुनौती पेश करता है।

हरभजन से जुड़ी एक अहम बात है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि हरभजन 'भज्जी' के नाम से भी मशहूर हैं। ज्यादातर लोग उन्हें इसी नाम से पुकारना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरभजन का भज्जी ना कैसे पड़ा? या सबसे पहले उन्हें इस नाम से किसनें पुकारा था? इन सभी सवालों का खुलासा खुद हरभजन सिंह ने किया है।

हाल ही में एक इंटरन्यू के दौरान हरभजन ने खुलासा किया कि उन्हें सबसे पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर नयन मोंगिया ने भज्जी कहकर पुकारा था। हरभजन ने बताया कि जब वे भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी करते थे और मोंगिया विकेट के पीछे खड़े होते थे तो वे उन्हें इसी नाम से पुकारते थे।

धीरे-धीरे यह यह नाम प्रचलन में आ गया और हरभजन को सभी भज्जी के नाम से पुकारने लगे। वैसे आपको बता दें कि हरभजन के परिजन उन्हें 'सोनू' कहकर कहकर पुकारते हैं। हरभजन ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 3 मार्च, 2016 को खेला था यह एक टी-20 मैच था।

भज्जी का क्रिकेट करियरः

38 साल के भज्जी ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच, 236 वनडे और 28 टी-20 मैच खेले हैं। इसके अलावा वे आईपीएल में विभिन्न टीमों की ओर से कुल 151 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में कुल 417 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा वे वनडे में 269 और टी-20 में 25 विकेट हासिल कर चुके हैं। आईपीएल में उनके नाम 137 विकेट दर्ज हैं।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.