Breaking News
recent

राजस्थान में यहां होटलों पर अचानक पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, मिले कोचिंग के छात्रों के जोड़े

सीकर.
सीकर शहर में स्थिति होटलों पर अचानक पुलिस ने सर्च अभियान किया। जिससे एक बार तो अफरा तफरी का माहौल बन गया। सर्च अभियान के दौरान दो होटलों से कोचिंग संस्थानों के दो छात्रों के जोड़े मिले। जिनसे पुछताछ के बाद भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से कल्याण सर्किल स्थित होटलों का तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को दो होटलों में कोचिंग संस्थान के छात्रों के दो जोड़े मिले। पूछताछ करने के बाद दो छात्राओं को भेज दिया गया। लेकिन, होटल स्टाफ सहित चार को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल श्रीचंद सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान कार के पास चारों संदिग्ध अवस्था में खड़े थे। जिनको गिरफ्तार किया गया है। इधर, सीओ सीटी सौरभ तिवाड़ी का कहना है कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तलाशी अभियान चलाया गया था। जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा। होटलों में बिना आइडी व संदिग्ध मिलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


मचा हडक़ंप
पुलिस की छापेमारी कार्रवाई को देख बाकी होटल संचालकों में भी हडक़ंप मच गया। पुलिस ने होटल स्टाफ को चेताया कि बिना पहचान आइडी के वे किसी को होटल में ठहराएंगे नहीं। अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.