Breaking News
recent

मारपीट कर लूटेरों ने चालक से लूटा ट्रोला

पाटन. इलाके के डाबला रोड स्थित किशोरपुरा स्टैंड के पास शनिवार देर रात अज्ञात लुटेरों ने एक ट्रेलर चालक से मारपीट कर तीस हजार रुपए और ट्रेलर लूट लियाप। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई परंतु रविवार शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। मामले के अनुसार नई ढाणी खेड़ा निहालपुर तन कोटपूतली निवासी सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि उसके पास खुद का ट्रेलर है, जिसे वह खुद ही चलाता है। शनिवार रात को लगभग 1:30 बजे वह कोटपूतली से किशोरपुरा स्थित सांवरिया स्टोन क्रशर पर डस्ट लेने आया था। किशोरपुरा बस स्टैंड के पास अचानक पीछे से एक सफेद बोलेरो गाड़ी आई तथा ट्रोले के सामने गाड़ी लगा दी। बोलेरो से तीन चार आदमी उतर कर नीचे आए तथा चालक को फाटक खोलने की बात कहकर कहा कि इस ट्रोले की किस्त बाकी हैं।
चालक ने सभी किस्त जमा होने की बात कहकर फाटक खोलने से मना कर दिया तब उनमें से एक जने ने एक बड़ा पत्थर हाथ में उठाया तथा सामने का शीशा तोडऩे की कोशिश करने लगा। शीशा टूटने से घबराए चालक ने फाटक खोल दिया। फाटक खोलते ही उन्होंने चालक की जेब से मोबाइल तथा तीस हजार रूपए निकाल लिए व ट्रोला लेकर फरार हो गए। अंधेरे के कारण चालक बोलेरो के नंबर भी नहीं देख पाया। मामले की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई परंतु इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा इस मामले को संदिग्ध माना जा रहा है।
धू-धू कर जलता रहा ट्रक
नीमकाथाना/टोडा. घुरसली के भैंरू मंदिर के पास रविवार तडक़े एक ट्रक दो घंटे तक धू-धू कर जलता रहा। हरियाणा नम्बर का ट्रक नीमकाथाना की ओर से आ रहा था। भैंरू मंदिर के पास ट्रक को सडक़ किनारे खड़े पेड़ में टक्कर मार दी। इसके बाद खड़े ट्रक में आग लगा दी। ड्राइवर वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जलते ट्रक में पानी डालकर बुझाया। सूत्रों के अनुसार फाइनेंस बकाया होने के कारण चालक ने वन क्षेत्र में ट्रक में आग लगाकर मौके से फरार हो गया। घटना देर रात की बताई जा रही है।
उधर, एसएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग को बुझाया गया। मामला संदिग्ध है। इसकी जांच शुरू कर दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.