Breaking News
recent

बैंक ने किया दूध दान करने वाली माताओं का सम्मान

अश्वनी प्रतापसिंह @ राजसमंद. राजकीय आरके चिकित्सालय के महिला एवं बाल चिकित्सालय में संचालित आंचल मदर मिल्क बैंक का मंगलवार को प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र पालीवाल, बैंक प्रभारी डॉ. ललित पुरोहित, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू पुरोहित द्वारा केक काटा गया तथा बैंक में नियमित दूधदान करने वाली माता विद्या, प्रिया, सरिता, सीमा, वर्षा, चंदा, तारा एवं पूजा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सोनी, उपनियंत्रक डॉ सुनीता राजन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सारांश सबल, नर्सिंग अधीक्षक नंदलाल पालीवाल, नर्सिंग स्टाफ नानालाल, प्रेमशंकर, राधा, शांता, नीरज आदि मौजूद थे।


एक वर्ष के कार्यों पर नजर
मिल्क बैंक मैनेजर इंदिरा जीनगर ने बताया कि टीम सदस्य शीला यादव, ऊषागमेती, नीतू विजयवाल, कांता सेन एवं सरोज रेगर के सहयोग से 3464 माताएं जो अपने शिशु को स्तनपान कराने में असमर्थ थी उनको उचित सलाह, सहयोग व तकनीकी देखभाल द्वारा स्तनपान कराने में सक्षम बनाया गया। अब तक 634 माताओं ने 1889 बार दुग्ध दान किया है। इसके चलते राजसमंद मदर मिल्क बैंक में 185755 मिली लीटर दूग्ध एकत्रित किया गया। जिससे 394 नवजात को लाभान्वित किया गया। चिकित्सालय से बाहर 14 ऐसे नवजात को दूध दिया गया जो किसी कारणवश मां के दूध से वंचित रह गए। ऐसे में अब भी मदर मिल्क बैंक में 1556 युनिट दुग्ध उपलब्ध है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.