Breaking News
recent

युवक की हत्या, शव गांव के समीप डाला

नांगल राजावतान. थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्यारीवास के गांव टीटोली में मंगलवार रात्रि को एक युवक की हत्या कर उसका शव गांव के समीप ही पटक गए। सूचना पर बुधवार तड़के पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। ग्रामीणों ने हत्या का खुलासा करने की मांग को लेकर शव लेने मना कर दिया।इस पर पुलिस वृत्ताधिकारी व थानाधिकारी ने ग्रामीणों को समझाकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।

 

ग्रामीणों ने शव लेने से किया मना

 


थानाधिकारी रजत खींची ने बताया कि जगदीश (22) पुत्र किशनलाल मीना रात्रि करीब नौ बजे घर से परिजनों को बिना बताए ही गया था। इसके बाद उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे आस-पास तलाश किया तो गांव के समीप ही उसका शव बुधवार तड़के करीब चार बजे मिला। इसकी सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय भेजा। सुबह पोस्टमोर्टम के बाद शव परिजनों को सौपने लगे तो परिजनों सहित ग्रामीणों ने हत्या का खुलासा करने की मांग को लेकर शव लेने से मना कर दिया।

 

पुलिस वृत्ताधिकारी व थानाधिकारी ने समझाइश पर माने

 

घटना के बाद लालसोट वृत्ताधिकारी मनराज मीना व थानाधिकारी ने घटना स्थल का जायजा लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। ग्रामीणों को जल्द हत्या का खुलासा करने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण सहित परिजन नहीं माने। इस पर वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी ने ग्रामीणों को समझाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।मामले को लेकर मृतक के पिता किशन लाल मीना ने थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 


करंट से महिला की मौत


नांगल राजावतान. थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलवास की राखला ढाणी में शुक्रवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि संतोष देवी पत्नी रामप्रकाश मीना निवासी मलवास की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.